रिया चक्रवर्ती की याचिका सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, 11 बजे होगी बहस
नई दिल्ली :
बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को रिया चक्रवर्ती की याचिका पर फ़ैसला सुनाएगा. रिया ने पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की है.
रिया ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जाँच मुंबई पुलिस पहले से ही कर रही है और उन्होंने अपना बयान भी पुलिस के सामने दर्ज कराया है.
रिया ख़ुद को सुशांत की गर्लफ़्रेंड बताती हैं लेकिन सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत रिया की सोची समझी साजिश के तहत हुई है. सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को पटना (Patna) के राजीव नगर थाने (Rajiv Nagar police station) में रिया के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई थी.
यह मामला सीबीआई (CBI) को सौंपा जा चुका है जिसने एफ़आईआर (FIR) दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इससे पहले बिहार पुलिस (Bihar Police) ने मामला दर्ज किया था. रिया चक्रवर्ती (Riya Chakrvarti) ने इस मामले के अधिकार क्षेत्र को लेकर भी सवाल किए हैं. कोर्ट यह भी तय करेगा कि मामले की जांच कौन करेगा.
इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था. रिया की ओर से वकील श्याम दीवान (Adv. Shyam deewan) और बिहार सरकार की ओर से मनिंदर सिंह (Manindar singh) ने दलीलें पेश की थीं. वहीं सुशांत के पिता की ओर से विकास सिंह और महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek manu singhwi) ने दलीलें दी थीं.
सुसांत के केस ने पूरी तरह राजनीति की ओर रुख मोड़ लिया है. एक तरफ है बिहार सरकार यानि NDA की सरकार वहीं दूसरी तरफ शिव सेना (Shiv sena) की महागठबंधन वाली सरकार.
बिहार सरकार (Bihar Government) के वकील ने कहा था कि राजनीतिक दबाव के कारण महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra police) ने मामला दर्ज नहीं किया है. बिहार सरकार के वकील का यह भी कहना है कि अगर इस मामले की अच्छी तरह से जाँच होती है तो हो सकता है इसमें कोई बड़े राजैनितिक व्यक्ति का भी नाम आए. जबकि महाराष्ट्र सरकार के वकील का कहना था कि बिहार में होने वाले चुनाव के कारण मामले का राजनीतीकरण हो रहा है.
Comments