सुशांत सिंह राजपूत केस : सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोशियों में बौखलाहट
नई दिल्ली :
बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज करते हुए केस को देश के सर्वोच्च जाँच एजेंसी सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन को सौंप दिया.
सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जाँच मुंबई पुलिस पहले से ही कर रही है और उन्होंने अपना बयान भी पुलिस के सामने दर्ज कराया है.
आपको बता दें सुशांत के पिता के बिहार में FIR करवाने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम जाँच के लिए मुंबई गई, जिसके बाद विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया. यह विवाद सुशांत और रिया के परिवार तक न सिमट कर दो राज्यों का बन गया. विवाद में राजनीतिक रोटियाँ भी सेंकी गई. आखिरकार बात सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गई. सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अच्छी तरह जानने के बाद केस को CBI को ट्रांसफर करने के आदेश दे दिए.
सुशांत केस की CBI जाँच के लिए न केवल बिहार बल्कि देश के लगभग हर राज्य से मांग की जा रही थी.
इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था. रिया की ओर से वकील श्याम दीवान (Adv. Shyam deewan) और बिहार सरकार की ओर से मनिंदर सिंह (Manindar singh) ने दलीलें पेश की थीं. वहीं सुशांत के पिता की ओर से विकास सिंह और महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek manu singhwi) ने दलीलें दी थीं.
Comments