Posts

Showing posts from August, 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस : सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोशियों में बौखलाहट

Image
नई दिल्ली : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज करते हुए केस को देश के सर्वोच्च जाँच एजेंसी सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन को सौंप दिया.  सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जाँच मुंबई पुलिस पहले से ही कर रही है और उन्होंने अपना बयान भी पुलिस के सामने दर्ज कराया है. आपको बता दें सुशांत के पिता के बिहार में FIR करवाने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम जाँच के लिए मुंबई गई, जिसके बाद विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया. यह विवाद सुशांत और रिया के परिवार तक न सिमट कर दो राज्यों का बन गया. विवाद में राजनीतिक रोटियाँ भी सेंकी गई. आखिरकार बात सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गई. सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अच्छी तरह जानने के बाद केस को CBI को ट्रांसफर करने के आदेश दे दिए.  सुशांत केस की CBI जाँच के लिए न केवल बिहार बल्कि देश के लगभग हर राज्य से मांग की जा रही थी.  इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फ़ैसला सुरक्षित रख ...

रिया चक्रवर्ती की याचिका सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, 11 बजे होगी बहस

Image
नई दिल्ली : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को रिया चक्रवर्ती की याचिका पर फ़ैसला सुनाएगा. रिया ने पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की है. रिया ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जाँच मुंबई पुलिस पहले से ही कर रही है और उन्होंने अपना बयान भी पुलिस के सामने दर्ज कराया है. रिया ख़ुद को सुशांत की गर्लफ़्रेंड बताती हैं लेकिन सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत रिया की सोची समझी साजिश के तहत हुई है. सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को पटना (Patna) के राजीव नगर थाने (Rajiv Nagar police station) में रिया के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई थी. यह मामला सीबीआई (CBI) को सौंपा जा चुका है जिसने एफ़आईआर (FIR) दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इससे पहले बिहार पुलिस (Bihar Police) ने मामला दर्ज किया था. रिया चक्रवर्ती (Riya Chakrvarti) ने इस मामले के अधिकार क्षेत्र को लेकर भी सवाल किए हैं. कोर्ट यह भी तय करेगा कि मामले की जांच कौन करेगा. इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट (Supr...

तुर्की, भारत का दोस्त या दुश्मन...जानें पूरी कहानी

Image
आमिर ख़ान के तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन की पत्नी से मुलाक़ात की तस्वीरें क्या आईं, एक हंगामा खड़ा हो गया. सोशल मीडिया, टीवी, वेबसाइटों पर इन तस्वीरों की ख़ूब चर्चा हुई. उन सभी को अगर निचोड़कर कहा जाए तो समझ में ये आया - आमिर ख़ान तुर्की गए, इससे भारत के कई लोग नाराज़ हो गए हैं. पर क्यों? जवाब शायद ये मिले - क्योंकि तुर्की पाकिस्तान का दोस्त है. या जैसा कि बीजेपी के राज्य सभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा  कि तुर्की 'ऐंटी-इंडिया' (भारत-विरोधी) है. पर क्या ये दोनों बातें सही हैं?. तुर्की में भारत के राजदूत रहे राजनयिक एमके भद्रकुमार  कहते हैं, "ये बिल्कुल बकवास बात है, जो भी ऐसा कह रहे हैं उन्हें तुर्की की कोई समझ नहीं है." तो तुर्की भारत का दोस्त है या दुश्मन? इसे समझने के लिए दोनों के संबंधों के अतीत को खंगालना होगा.  दोस्ती की पहली कोशिश 1947 में भारत को आज़ादी मिली और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू शुरू से ही जिन देशों के साथ संबंधों को तरजीह देते थे, उनमें तुर्की भी शामिल था. दिल्ली के  जेएनयू विश्वविद्यालय में पश्चिम एशिया मामलों के अध्यापक प्र...

IPL 2020 का टाइटल स्पॉन्सर बना Dream-11, 222 करोड़ में खरीदे राइट्स

Image
नई दिल्ली :   IPL 2020 के लिए चाइनीज कंपनी VIVO की जगह नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान हो गया है. VIVO को सीजन 13 से हटाए जाने के बाद Dream 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है. IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने PTI से कहा कि Dream 11 ने 222 करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं. बता दें कि यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपये से 218 करोड़ रुपये कम है. ड्रीम 11 ने चीनी कंपनी VIVO की जगह लगभग साढ़े चार महीने के लिए टाइटल प्रायोजन का अधिकार हासिल किया. टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था. आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा. ड्रीम 11 पहले से ही पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल के प्रायोजन से जुड़ा है. यह पता चला कि टाटा समूह ने अंतिम बोली नहीं लगाई, जबकि दो शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां बायजूस (201 करोड़) और अनएकेडमी (170 करोड़) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. बता दें कि इससे पहले भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद के कारण BCCI ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी. वीवो ने 2018 से 2022 तक ...

मोदी सरकार बिना संसद चलाए देश कैसे चला रही है? - पूर्व जज जस्टिस एपी शाह

Image
नई दिल्ली :  "कोविड महामारी के समय हमारी संसद न सिर्फ़ बंद रही बल्कि उसने लोगों का नेतृत्व भी नहीं किया. मनमाने तरीक़े से काम करने की सरकार को अब छूट मिल गई है. उनके ख़िलाफ़ सवाल उठाने का कोई भी संस्थागत तरीक़ा अब नहीं बचा है." ये कहना है पूर्व जज जस्टिस एपी शाह का जिन्होंने रविवार यानी 16 अगस्त से शुरू हुए छह दिवसीय जनता संसद में ये बातें कही. देश के कई सामाजिक संगठनों और एकेडमिशियन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. इसमें लोग ऑनलाइन हिस्सा ले सकते हैं. कोरोना महामारी की वजह से संसद के बजट सत्र की अवधि कम कर दी गई है. संसदीय समिति दो महीने से काम नहीं कर रही और संसद का मॉनसून सत्र भी जुलाई के मध्य से शुरू होना चाहिए था लेकिन नहीं हो सका है. इस कार्यक्रम के आयोजकों का मानना है कि कोरोना महामारी की वजह से चूंकि संसद नहीं चल रही है इसलिए सरकार से जवाबदेही मांगना कठिन हो गया है. इस मक़सद से ही वर्चुअल जनता संसद का आयोजन किया गया है. जनता संसद के उद्घाटन सत्र में जस्टिस एपी शाह, सामाजिक कार्यकर्ता सैयदा हमीद, सोनी सोरी और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी ने हिस्सा लिया....

सऊदी अरब के लिए पाकिस्तान के बदले भारत के ख़ास होने के मायने

Image
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने सोमवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई शीर्ष सऊदी अधिकारियों से मुलाक़ात की है. नई दिल्ली : कश्मीर  को लेकर पाकिस्तान की नीतियों की वजह से इस समय सऊदी और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव महसूस किया जा रहा है. सेना प्रमुख के दौरे को इस तनाव को कम करने की कोशिश के तौर पर ही देखा जा रहा है. पाकिस्तान चाहता है कि सऊदी अरब विवादित क्षेत्र कश्मीर के मामले में भारत के रुख़ पर सख़्त रवैया अपनाए. सऊदी अरब ने हाल ही में पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद को रोकने की घोषणा की थी जिससे पाकिस्तान के लिए हालात मुश्किल हो रहे हैं. पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि जनरल क़मर जावेद बाजवा का सऊदी दौरा सैन्य मामलों से जुड़ा है. लेकिन पाकिस्तानी सेना और सरकार से जुड़े अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा है कि बाजवा स्थिति को शांत करने की कोशिश करेंगे. अधिकारियों का कहना है कि यदि सऊदी ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को लेकर अपना मन नहीं बदला तो पाकिस्तान की सेंट्रल बैंक के विदेशी मुद्रा भंडार की हालत ख़राब हो सकती है. और ये भी पढ़...

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे जान दंग रह जाएंगे आप, दूर करता है गंभीर बीमारियां

Image
नई दिल्ली: हमारे घर के किचन (Kitchen) में कई ऐसी करामाती चीजें होती हैं जिनका फायदा हमें ज्यादा मालूम नहीं होता. उनमें से एक लहसुन (Garlic) भी है. आमतौर पर लहसुन का प्रयोग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है. जैसे लहसुन खाने का स्वाद बढ़ा देता है, वैसे ही इसके अन्य कई फायदे भी हैं, जो चौंका देते हैं (Benefits of Garlic). लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है, जो आपको स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कई लोग इसके गुणों से वाकिफ ही नहीं हैं. सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन हमारे शरीर को कई लाभ देता है. वहीं लहसुन को पानी के साथ लेने पर संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार आता है. तो आइए जानते हैं लहसुन के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं. 1. जो लोग रोज सुबह एक गिलास पानी के साथ लहसुन की कली खाते हैं, उनका पाचन (Digestion) हमेशा ठीक रहता है. इससे पाचन विकार भी दूर रहते हैं. वजन घटाने (Weight Loss) में भी ये तरीका लाभकारी है. 2. लहसुन का सेवन करना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनका खून गाढ़ा होता है. लहसुन ब्लड क्लॉटिंग (Blood Clooting) को रोकता है इसलिए सुबह के समय खाल...

IPL के टाइटल स्पॉंसर्स का ऐलान आज, VIVO से छीना स्पॉंसरसिप

Image
नई दिल्ली: इंडियन प्रमियर लीग (IPL) की शुरुआत अगले महीने की 19 तारीख से होने जा रही है और अभी तक आईपीएल 2020 के टाइटल स्पॉन्सर की कोई खबर नहीं है. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 18 अगस्त यानी आज आईपीएल 2020 के टाइटल स्पॉन्सर के नाम का ऐलान कर सकता है.  इस रेस में काफी बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल हैं. लेकिन सवाल यह कि वह कौन सी कंपनी होगी जो इस साल आईपीएल की स्पॉन्सर होगी. दरअसल 5 अगस्त को बोर्ड की बैठक के दौरान चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो को बतौर आईपीएल स्पॉन्सर से हटा दिया गया था. तब से लेकर अब तक बीसीसीआई नए स्पॉन्सर की तलाश में जुटा है. गौरतलब है कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 की स्पॉन्सरशिप के लिए कई मापदंड तैयार किए हैं. उन मापदंडों में जो कंपनी खरी उतरेगी वो इस साल आईपीएल स्पॉन्सर की बाजी मार लेगी. वीवो के आईपीएल स्पॉन्सर के हटने से बीसीसीआई को 440 करोड़ की भारी रकम का नुकसान सामने निकल कर आ रहा है. लेकिन बीसीसीआई ने इस राशि  की भरपाई के लिए आईपीएल के ऑफिशियल पार्टनर की संख्या को 3 से 5 पांच करने की तैयारी कर ली है.  इसके तहत बोर्ड को 2 अतिरिक्त पार्ट...

राम मंदिर और कश्मीर मुद्दे पर भारतीय हैकर्स ने पाकिस्तान को जड़ा जन्नाटेदार तमाचा

Image
  नई दिल्ली:  15 अगस्त को जब देश स्वतंत्रता की 74वीं वर्षगांठ मना रहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) लाल किले (Red fort) से पाकिस्तान (Pakistan)  और पड़ोसी देशों को चेतावनी दे रहे थे, उसी समय भारत (India)  के हैकर्स (Hackers) का समूह पाकिस्तान की हवाइयां उड़ा रहा था. भारतीय हैकर्स (Indian hackers)  ने राम मंदिर (Ram Mandir) और कश्मीर (Kashmir) पर पाकिस्तान के एजेंडे का मुंहतोड़ जवाब दिया है. इस स्वतंत्रता दिवस (Independence day) पर भारत के हैकर्स के एक समूह ने पाकिस्तान की 80 से ज्यादा वेबसाइट (Website) को हैक कर  पाकिस्तान के  वेबसाइट पर भारतीय तिरंगा लहरा दिया. भारत की आन-बान और शान, तिरंगा हमारी शान का संदेश देते हुए ये हैकर्स एक के बाद एक वेबसाइट को हैक करते गए.   यही नहीं खुद को 'इंडियन साइबर ट्रूप्स' बताने वाले इस समूह ने पाकिस्तानी वेबसाइट को हैक करके भगवान की तस्वीर लगा कर लिख दिया 'राम लला हम आएंगे, पाकिस्तान और कराची में भी मंदिर बनाएंगे.' पाकिस्तानी वेबसाइट के इतनी ज्यादा संख्या में हैक होने से पाकिस्तान के लोग परेशान हो गए ...